फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को भी करेंगे पूरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने जिला सिरमौर की आठ पंचायत समितियों के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाने तथा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन करवाने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। उपायुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि पंचायत समिति नाहन के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) नाहन, पांवटा साहिब के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) पांवटा साहिब, कमरऊ स्थित तिलोरधार के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) कफोटा, शिलाई के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) शिलाई, पच्छाद के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) पच्छाद, राजगढ़ के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.)राजगढ़, संगड़ाह के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) संगड़ाह तथा पंचायत समिति ददाहू के लिए तहसीलदार ददाहू को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। आदेशों में बताया गया कि संबंधित खंड विकास अधिकारी इस प्रक्रिया के दौरान पीठासीन अधिकारियों को पूर्ण सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें