फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा अधिनियम की दी जानकारी

विज्ञापन
​शिलाई कॉलेज में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
शिलाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय शिलाई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला प्रकोष्ठ और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉ. जेआर कश्यप ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में अधिवक्ता बलदेव सिंह मौजूद रहे।

उन्होंने लैंगिक समानता, महिलाओं के विरुद्ध घरेलू हिंसा अधिनियम (डीवी एक्ट) और शिलाई क्षेत्र की महिलाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत एचआईवी जागरूकता और महिला सशक्तीकरण पर रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता भी हुई। इसके बाद महिलाओं की भूमिका और पहचान को दर्शाने के लिए फिल्म अस्तित्व का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीना शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रो. अजय, प्रो. विद्या, प्रो. रंजना, प्रो. रविंद्र, प्रो. रामलाल, डॉ. सुजाता, प्रो. रीबा सहित अन्य प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें