फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: धौलाकुआं व पांवटा अनाज मंडियों में बढ़ी धान की आमद, व्यवस्थाएं पड़ीं छोटी

Thu, 24 Oct 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
अनाज मंडी पांवटा साहिब में पहुंची धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
-14 दिनों में धौलाकुआं और पांवटा की अनाज मंडियों में 23,000 क्विंटल खरीदा धान
विज्ञापन


भजन चौधरी

धौलाकुआं (सिरमौर)। जिले की पांवटा व धौलाकुआं अनाज मंडियों में धान की फसल की खरीद जोरों पर है। कुछ दिनों में यहां धान की आमद काफी बढ़ गई है, जिसके चलते यहां व्यवस्थाएं छोटी पड़ने लगी हैं। दोनों मंडियों में 14 दिन के भीतर 23 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हुई थी। इसके बाद से दोनों मंडियों में लगातार धान खरीद का काम जोरों पर है। किसान अपने साधनों से धान लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। खास कर पांवटा मंडी में 13,000 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है जबकि धौलाकुआं मंडी में 10,000 क्विंटल धान की खरीद हुई है। धान खरीद के लिए 9 झरनों पर तोल काटों पर एक समय में नौ ट्रैक्टर लगा कर पूरे दिन में 35 से 40 ट्रैक्टर खाली हो रहे हैं।
विज्ञापन


मंडी में धान की ज्यादा आमद व जगह की कमी के चलते किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। तीन जगह में संचालित मंडी में किसानों को अपनी बारी का इंतजार दो से तीन दिन तक करना पड़ रहा है।

किसान श्याम लाल, बुध राम, देवेन्द्र, साहब सिंह ने बताया कि तीन दिन से लगातार अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं पर अभी तक उनका नंबर नहीं आया है। तुलाई के बाद धान का स्टाॅक इतना जमा हो जाता है कि यहां पर दिन भर जाम लगने की स्थिति बनी रहती है।

किसानों दर्शन, गोरख नाथ, बलबीर ने बताया कि यहां पर इस साल पहले से धान खरीद के लिए अच्छी व्यवस्था है तथा बीते साल से ज्यादा मजदूर और तोल कांटे हैं लेकिन तंग जगह में तुलाई और स्टॉक जमा होने से व्यवस्था डगमगा रही है। किसानों ने बताया कि विभाग की 18 बीघा जमीन खाली पड़ी है उस जमीन को मंडी के लिए उपयोग किया जा सकता है। जिससे समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन


वहीं, सिविल सप्लाई इंचार्ज अंकुश ने बताया कि थोड़ी जगह कम पड़ रही है। हर रोज दिन भर की तुलाई शाम तक उठ जाती है। उन्होंने कहा कि धौलाकुआं मंडी का स्टॉक उठा कर पांवटा से रात को उठा दिया जाएगा।

उधर, मंडी समिति के अध्यक्ष सीता राम ने बताया कि मंडियों में 2,000 क्विंटल प्रति दिन तुलाई हो रही है। इस लिए इस साल पिछले साल से अच्छी व्यवस्था है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें