फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: इनर व्हील क्लब ने महिला पुलिस कर्मियों को भेंट किए धूप के चश्मे

विज्ञापन
इनरव्हील क्लब की टीम महिला पुलिस कर्मियों को धूप के चश्मे भेंट किए। स्रोत: क्लब
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों को यह सामग्री खुराना ऑप्टिकल्स के माध्यम से दी गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। इनर व्हील क्लब पांवटा साहिब की ओर से महिला पुलिस कर्मियों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए धूप के चश्मे, हैंड टॉवल तथा प्रिविलेज मेंबरशिप कार्ड वितरित किए गए हैं। यह सामग्री खुराना ऑप्टिकल्स के सौजन्य से प्रायोजित की गई।
इस अवसर पर इनर व्हील क्लब पांवटा साहिब की अध्यक्ष गुरमीत कौर नारंग ने महिला पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की सराहना की तथा पांवटा साहिब के थाना प्रभारी, पुलिस विभाग और सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सचिव निर्मित कौर, कोषाध्यक्ष अंजू वर्मा, आईएसओ शैली अग्रवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य राखी डांग, गीता खुराना और सपना खुराना उपस्थित रहीं। क्लब की अध्यक्ष ने खुराना ऑप्टिकल्स का विशेष आभार व्यक्त करते हुए क्लब की सभी सदस्यों को उनके सहयोग एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया। यह पहल समाज में सम्मान, संवेदनशीलता और सेवा भावना का संदेश देती है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें