फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन काॅलेज में ई-न्यूजलेटर परिसर का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने भजन और गजलों की दीं मनमोहक प्रस्तुतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन में ई-न्यूजलेटर ‘परिसर’ के पहले डिजिटल संस्करण का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लोक जनसंपर्क अधिकारी ममता नेगी रहीं। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने की। विशेष अतिथि के रूप में ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रो. अमर सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। संयोजिका डॉ. पंकज ने सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा ‘परिसर’ का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थी, दूसरे विभागों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने पहाड़ी भजन एवं गजलों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। एक छात्र ने रामधारी सिंह दिनकर की ‘रश्मिरथी’ से प्रभावशाली वाचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ममता नेगी ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अवसरों और संभावनाओं पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने संपादक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय डिजिटल मंच को और अधिक सृजनात्मक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. बीआर ठाकुर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जयचंद ने प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें