फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू को मिले बीडीओ, लोगों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेश नेगी को मिला जिम्मा, अधिसूचना जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। नए खुले बीडीओ कार्यालय ददाहू में बीडीओ के पद को भर दिया गया है। तिलोरधार (कमरऊ) के बीडीओ राजेश नेगी का तबादला कर उन्हें ददाहू भेजा गया है। वे शीघ्र ही पदभार ग्रहण करेंगे। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसके अतिरिक्त जिले के 10 अन्य विकास खंडों में भी बीडीओ के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि करीब 15 दिन पहले ही ददाहू में बीडीओ कार्यालय का संचालन शुरू हुआ था। इस दौरान संगड़ाह की बीडीओ नेहा नेगी को ददाहू का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। संगड़ाह कार्यालय का स्टाफ यहां सप्ताह में दो दिन सेवाएं दे रहा था। अब ददाहू में बीडीओ के पद को भरने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। राजेश नेगी नए विकास खंड ददाहू के पहले बीडीओ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें