फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में 2200 पहुंचा लंपी रोग से संक्रमित मवेशियों का आंकड़ा

विज्ञापन
ददाहू गोसदन में निरीक्षण करते पशु पालन विभाग के सहायक निदेशक डा. सुरेश धीमान। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। लंपी त्वचा रोग की चपेट में आने से जिला सिरमौर में संक्रमित मवेशियों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जिले के विभिन्न खंडों में महामारी तेजी से बढ़ रही है। लिहाजा, पशुपालकों में खौफ की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन

जिला सिरमौर में अबतक संक्रमित मवेशियों का आंकड़ा 2200 के करीब पहुंच गया है। इनमें 860 पशु स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 50 मवेशियों की संक्रमण के चलते जान जा चुकी है। पशुपालन विभाग की टीमें लगातार पशुओं की निगरानी में जुटी हैं। टीकाकरण अभियान भी विभाग ने तेज कर दिया है।
पशुपालन विभाग की उपनिदेशक डॉ. नीरू शबनम ने बताया कि सिरमौर में लंपी त्वचा रोग की चपेट में आए पशुओं का टीकाकरण अभियान जोरों से चला हुआ है। सैकड़ों मवेशी महामारी से स्वस्थ भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग को सरकार से टीकाकरण की 20,000 डोज प्राप्त हो चुकी हैं। इन्हें विभिन्न खंडों के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पांवटा साहिब खंड में 10,000, संगड़ाह खंड के लिए 6,000, राजगढ़ खंड को 2,000 डोज भेजी गई है। नाहन में 2,000 डोज आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रखी गई हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की टीमें लगातार फील्ड में हैं। महामारी से निपटने के लिए पशुपालन विभाग गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें