फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के समक्ष रेणुकाजी भाजपा में दिखी गुटबाजी

विज्ञापन
रेणुकाजी में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में लोगों के संबोधित करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी के ऐतिहासिक मेला मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने टिकट पाने की दौड़ में शामिल भाजपा नेताओं को एक साथ मिलकर पार्टी के लिए काम करने का नसीहत दी, वहीं कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा के बीच गुटबाजी भी मुखर होती साफ दिखाई दी।
विज्ञापन

समारोह के दौरान रेणुकाजी से अपनी दावेदारी जताने वाले तीन वरिष्ठ भाजपा नेताओं को जब मंच से बोलने का मौका मिला तो दो नेताओं के वक्तव्य पर उनके समर्थकों के बीच अलग-अलग नारेबाजी होती रही। स्वयं मुख्यमंत्री भी क्षेत्रवासियों की इस मंशा को भांप गए।
उन्होंने भी अपने संबोधन में तीनों वरिष्ठ नेताओं को एक साथ मिलकर संगठन के लिए काम करने आग्रह करते हुए किसी चौथे व्यक्ति को ही मैदान में उतारने का संकेत भी दिया।
विज्ञापन

मंच पर आसीन ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल को मंच से बोलने का मौका नहीं दिया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, वरिष्ठ भाजपा नेता बलबीर चौहान, नारायण सिंह व पूर्व विधायक रूप सिंह सहित मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ही मुख्यमंत्री के समक्ष अपना संबोधन रख पाए। जब नारायण सिंह व बलबीर सिंह को मंच दिया गया तो समर्थकों में नारेबाजी को लेकर होड़ दिखाई दी।
इसके बाद मुख्यमंत्री किसी चौथे व्यक्ति को ही भाजपा का टिकट देने का संकेत देते हुए लोगों से रेणुकाजी में भाजपा का विधायक बनाना सुनिश्चित करने की अपनी मांग को दोहराते रहे।
...
मामा का फर्ज निभाने आया हूं अब भांजों की बारी : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार को अपने एक दिवसीय सिरमौर प्रवास के दौरान मामा भांजे के भावनात्मक रिश्तों की दुहाई देने के साथ ही उनके दिलों को छूकर निकल गए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सिरमौर वासियों ने मुझे मामा का दर्जा दिया है लेकिन उन्होंने हमेशा ही मामा का फर्ज निभाया है। अब फर्ज निभाने की बारी भांजों की है। भांजों को भी अपना फर्ज निभाने के लिए अब तैयार हो जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वह हाटी समुदाय के लोगों का पूरा सम्मान करते हैं। हाटियों का मुद्दा अपने मुकाम तक पहुंच चुका है। जल्द ही इस बारे में शुभ संकेत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धारटीधार क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुडला खरक का नाम बदलकर उसे शहीद प्रशांत सिंह ठाकुर मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करने की घोषणा की। साथ ही कुछ अन्य स्कूलों के स्तरोन्नत करने का भी भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र में उनके दल का विधायक न होने के बावजूद भी उन्होंने रेणुका के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
इससे पूर्व रेणुका बांध जन संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल भी अपनी समस्याओं व मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। मुख्यमंत्री हर संभव सहायता व उचित समाधान करने का विस्थापितों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें