पांवटा साहिब में वाहनों के दस्तावेज चेक करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा। पुलिस ने 249 वाहनों का चालान कर 1.14 लाख जुर्माना वसूला। जबकि पुरुवाला थाना प्रभारी की टीम ने अवैध खनन करते हुए पकड़े 5 वाहनों के संचालकों से 25 हजार जुर्माना राशि वसूली।
इसके अलावा यातायात नियमों के उल्लंघन पर पांच वाहन चालकों के लाइसेंस भी रद्द किए। पांवटा पुलिस और यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। विभिन्न क्षेत्रों में नाके लगाकर वाहनों के दस्तावेज खंगाले गए। इस दौरान तेज रफ्तार, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, अधूरे दस्तावेज व खतरनाक ड्राइविंग समेत विभिन्न यातायात नियमों को तोड़ने वाले 249 वाहन चालकों का चालान किया गया।
इन वाहनों के संचालकों से 1.14 लाख राशि जुर्माने के रूप में वसूली गई। ट्रैफिक के नियम तोड़ने वाले पांच चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किए गए। वहीं, पुरुवाला थाना प्रभारी विजय रघुवंशी की टीम ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों के चालान कर 25000 राशि जुर्माने के रूप में वसूली है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने इसकी पुष्टि की है।