फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद से गूंजा पांवटा

विज्ञापन
पांवटा साहिब में तिरंगा यात्रा निकालते युवा मोर्चा के सदस्य। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंगलवार को बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा पांवटा विश्राम गृह से शुरू होकर मुख्य बाजार, बद्रीपुर, बातापुल, संतोषगढ़, पुरुवाला और पीपलीवाला से होकर शिव मंदिर बाइकुआं में समाप्त हुई। इस दौरान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार और भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता विशेष रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारों से पांवटा साहिब क्षेत्र गूंज उठा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पवन चौधरी और पांवटा मंडल अध्यक्ष चरणजीत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। तिरंगा यात्रा नौ अगस्त को स्थानीय विश्राम गृह से शुरू हुई। इसमें सैकड़ों युवायों ने रैली में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि युवा देश के जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र ध्वज का मान बढ़ाएं। यह यात्रा देश के गौरव, देश की आजादी को शहादत देने वाले वीरों और क्रांतिकारियों को समर्पित है। देश के युवाओं की भारत की आजादी में अहम भूमिका रही थी। अब युवा आजाद भारत के कर्णधार हैं।

पांवटा में तिरंगा बाइक यात्रा निकालते भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें