फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर प्राध्यापकों का संघर्ष जारी

विज्ञापन
पांवटा साहिब कालेज में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते प्राध्यापक संघ के पदाधिकारी व सदस्य। स? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन/पांवटा(सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब और डॉ. यशवंत सिंह परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में प्राध्यापकों की हड़ताल लगातार जारी है। सोमवार को दिनभर की भूख हड़ताल के दौरान प्राध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। बता दें कि प्रदेश सरकार लंबे समय से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की वेतन संबंधित सिफारिशों को लागू नहीं कर रही है। इससे प्राध्यापक वर्ग में काफी रोष है।
विज्ञापन

नाहन कॉलेज में राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ नाहन के प्रधान प्रो. प्रेम भारद्वाज, महासचिव सुदेश शर्मा, डॉ. राजेश त्रेहन, प्रो. भूमिका, डॉ. सलोनी कौशल और पांवटा इकाई के प्रधान डॉ. मोहन सिंह चौहान और महासचिव प्रो. रीना चौहान ने कहा कि यदि सरकार मांगें नहीं मानती है तो आने वाले समय में आंदोलन उग्र रूप धारण कर लेगा।
प्राध्यापकों ने कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अपने स्तर पर नियम बनाता है। उन नियमों की पालना प्रदेश का हर महाविद्यालय करता है। ऐसे में सरकार की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा वेतन संबंधित सिफारिशों को लागू न करके उनके साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने सरकार से यूजीसी के सातवें वेतनमान को शीघ्र लागू करने की मांग दोहराई। इस अवसर पर दोनों कॉलेजों में पूरा स्टाफ प्रदर्शन में शामिल रहा।

नाहन कॉलेज में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते प्राध्यापक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें