फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में यातायात पुलिस ने 25 वाहन चालकों के काटे चालान

विज्ञापन
नाहन में पुराने आर्टस कॉलेज के सामने वाहनों के चालान काटती यातायात पुलिस। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। यातायात पुलिस ने शहर में बेतरतीब खड़े वाहनों पर रविवार को शिकंजा कसा। यातायात पुलिस प्रभारी रामलाल चोपड़ा की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने शहर की महलात घाटी, दिल्ली गेट, पुराने ऑर्ट्स कॉलेज और चौगान मैदान के मुख्य गेट के सामने वाले क्षेत्र में कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस ने इन क्षेत्रों में अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के जमकर चालान काटे। इस दौरान बिना कागजात और हेलमेट के दौड़ रहे दोपहिया वाहन चालकों के भी चालान काटकर कड़ा सबक सिखाया।
गौरतलब रहे कि पुलिस प्रशासन ने शहर में यातायात सुचारु रखने के मकसद से खुली सड़क के किनारे पर येलो लाइन लगाकर लोगों को वाहन पार्क करने की सुविधा भी दी है लेकिन कुछ लोग नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क खड़े करके चले जाते हैं जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। ऐसे गैर जिम्मेदाराना लोगों को सबक सिखाने के मकसद से यातायात प्रभारी रामलाल चोपड़ा ने रविवार को शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों में टीम के साथ दौरा किया। इस दौरान बेतरतीब खड़े वाहनों के जमकर चालान काटे। उन्होंने यहां 25 चौपहिया व दोपहिया वाहनों के चालान काटे। जबकि कई वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी रामलाल चोपड़ा ने शहर वासियों से वाहनों को पार्किंग जोन में खड़े करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रहे इसके लिए लोगों को भी अपनी जिम्मेवारी समझनी चाहिए। पुलिस का मकसद किसी को परेशान करना नहीं है लेकिन विवश होकर पुलिस को इस तरह की कार्रवाई करनी पड़ती है। इसके लिए लोग खुद ही जिम्मेवार हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वह शहर के प्रति अपनी जिम्मेवारी को समझे और अपने वाहनों को सही ढंग से सही जगह पर पार्क करें। उन्होंने शहरवासियों से अपने वाहनों में अपना मोबाइल नंबर भी लिखने की अपील की। यातायात प्रभारी ने कहा कि शहर में अवैध पार्किंग और यातायात नियमों की अवहेलना पर पुलिस ने 25 चालान काटे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें