फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला से सरकारी सीमेंट के 60 बैग बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। पंचायतों में सरकारी सीमेंट के दुरुपयोग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गिरिपार क्षेत्र की जरग पंचायत में सरकारी सीमेंट की कालाबाजारी का एक और मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

जरग पंचायत के पूर्व प्रधान की शिकायत पर रेणुका पुलिस ने सरकारी सीमेंट के 60 बैग बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जरग पंचायत के पूर्व प्रधान नारायण सिंह ने पंचायत के वार्ड नंबर पांच की एक गोशाला में सरकारी सीमेंट छिपा कर रखने की शिकायत रेणुका पुलिस को दी। लिहाजा, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बघार गांव के बलवीर सिंह की गोशाला से सरकारी सीमेंट बरामद कर कमरे में सील कर दिया है। साथ ही वार्ड सदस्य को इसकी जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
आरोप है कि इस सीमेंट को छिपा कर रखा गया था जिसे पंचायत के विकास कार्यों में इस्तेमाल किया जाना था। रेणुका पुलिस ने बघार निवासी बलबीर सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 60 बैग सरकारी सीमेंट के बरामद कर कमरे को सील कर दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
..........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें