फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजगढ़-संगड़ाह मार्ग पर सोलन बस डिपो की बस ने बढ़ाई मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़-संगड़ाह मार्ग पर सोलन बस डिपो की बस ने बढ़ाई मुश्किलें
विज्ञापन

जिन बच्चों के बने हैं बस पास, उनकी 10 किलोमीटर लग रही पैदल दौड़
पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष ने तथ्यों के साथ प्रबंध निदेशक को भेजी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह/नाहन (सिरमौर)। रेणुकाजी और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ और संगड़ाह के बीच चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम के सोलन डिपो की बस के अनियमित आने से मुश्किलें पैदा हो गई हैं। यह बस कभी नियमित नहीं आती तो कभी समय के अनुसार नहीं चलती। इस कारण लोगों विशेषकर स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष तेजेंद्र कमल ने जारी बयान में कहा कि इस बस में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगन, तंदूला व बोगधार के छात्र शाम के समय में अपने घरों को जाते हैं। केवल बोगधार स्कूल के ही 43 छात्र-छात्राओं के बस पास भी बने हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बस के नियमित और समय के अनुसार न चलने के कारण विद्यार्थियों को 10 से 12 किलोमीटर पैदल सफर कर अपने घर पहुंचना पड़ रहा है।
कई बार सड़क में बस का इंतजार कर रहे छात्रों को उसके न आने पर निराश होकर घर लौटना पड़सा है। उन्होंने बताया कि यह बस पहले वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोगधार तक आती थी लेकिन आजकल यहां से 2 किलोमीटर दूर पिड़ियाधार से ही अपने गंतव्य पर चली जाती है। उन्होंने बताया कि इस बारे में वह हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को भी पत्र भेज चुके हैं। पत्र के साथ छठी से जमा दो कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों के हस्ताक्षर की प्रति को भेजा गया है। यही नहीं स्कूल से उनके घर की दूरी भी दर्शाई गई है।
उन्होंने भेजे पत्र में नाहन डिपो की देवना-थनगा बस सेवा को वाया गराड़ी चलाने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि स्कूल के समय अनुसार इस गांव से होते हुए सरकारी बस सेवा नहीं आती है यदि इस बस को बाया गराड़ी चलाया जाए तो क्षेत्र के गराड़ी शामरा आदि गांवों के छात्रों को मुफ्त बस सेवा प्राप्त कर स्कूल जाने का लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन

इस संदर्भ में सोलन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि इस बारे में राजगढ़ उप डिपो के प्रभारी को आदेश कर इस बस को नियमित और बोगधार तक चलाने के आदेश किए जाएंगे ताकि इन बसों से सफर करने वाली सवारी एवं स्कूली छात्रों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें