फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एचपीएसईबी पेंशनर संघ ने वरिष्ठ पेंशनर किए सम्मानित

सचित्र--
एचपीएसईबी पेंशनर संघ ने वरिष्ठ पेंशनर किए सम्मानित
नाहन में पूर्व अध्यक्ष महबूब आलम की अध्यक्षता में हुआ सम्मान समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। एचपीएसईबी पेंशनर संघ की नाहन इकाई ने राष्ट्रीय पेंशनर दिवस पर एक निजी होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें 75 साल की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष महबूब आलम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि अध्यक्षता वर्तमान प्रधान शमशेर सिंह ठाकुर ने की। कार्रवाई का संचालन महासचिव कमलेश पुंडीर ने किया।
कार्यक्रम में सबसे पहले दिवंगत पेंशनरों की याद में दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि प्रदान की गई। इसके बाद 75 साल की आयु पूर्ण कर चुके सुलोचना देवी, रामकिशन, साधूराम, बुधराम, कृष्ण सोहल, रूपचंद को मफलर व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद पेंशनरों ने बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल न करने को लेकर गहरा रोष प्रकट किया गया। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनको पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए।
उन्होंने बताया कि आज के दिन डीएस नाकारा के संघर्ष की बदौलत सुप्रीम कोर्ट ने पेंशनरों के हक में पेंशन का फैसला सुनाया था। इस अवसर पर दर्जनों पेंशनर मौजूद रहे।
----संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें