फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोगटाली पंचायत के शमोगा में मकान जलकर राख

विज्ञापन
राजगढ़ उपमंडल के शमोगा गांव में आग से जलकर राख हुआ मकान। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। ग्राम पंचायत छोगटाली के शमोगा निवासी सुरेश ठाकुर का पांच कमरों का जलकर राख हो गया है। यह मकान भुगटी पहाड़ी पर बना था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

उधर पुलिस ने राजगढ़ थाना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार रात को लगी आग से मकान सहित अंदर रखा लाखों का सामान राख हो गया। आग की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सुरेश ठाकुर का परिवार ज्यादातर सोलन में रहता है और कभी कभार यहां छुट्टियों में आता है। रविवार को सुरेश, उनकी पत्नी व माता यहां से सोलन चले गए थे। मंगलवार को प्रात: करीब साढ़े नौ बजे इस मकान से थोड़ी दूर रहने वाले राजेश की बेटी मुस्कान जब स्कूल के लिए जा रही थी तो उसने मकान की छत पर आग जलती देखी। तब तक मकान जल चुका था। लड़की के परिजनों ने सुरेश ठाकुर को सूचना दी।
सूचना मिलते ही डीएसपी भीष्म ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग किस कारण लगी है इसकी जांच की जाएगी। चार कमरों और एक हाल वाले इस मकान में अंदर लकड़ी की पेनलिंग की गई थी, इसके चलते आग से सारा सामान जलकर राख हो गया। यह आग सोमवार रात को ही लगी और किसी को पता ही नहीं चल पाया।
विज्ञापन

डीएसपी भीष्म ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है, जिसकी छानबीन की जाएगी। तहसीलदार कपिल ठाकुर ने बताया कि पटवारी को नुकसान के आंकलन को कहा गया है। रिपोर्ट आने पर उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें