फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में 41 डिग्री पहुंचा तापमान, लोग परेशान

विज्ञापन
कालाअंब में भीषण गर्मी के चलते सूनी पड़ी कालाअंब-​त्रिलोकपुर सड़क। संवाद
विज्ञापन
-दोपहर के समय बाजार में पसरा सन्नाटा, निर्माण कार्य भी हुए प्रभावित
विज्ञापन


-चिकित्सकों ने सावधानी बरतने और रसीले फलों के सेवन की दी सलाह



संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। क्षेत्र में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में दोपहर 2 बजे के आसपास तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, जबकि सुबह 8 बजे और रात 8 बजे भी तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

तेज गर्मी और गर्म लहर (हीट वेव) के चलते स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मजदूर वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कालाअंब बाजार में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सन्नाटा पसरा रहने लगा है। बढ़ते तापमान के कारण कई निर्माणाधीन भवनों में भी दोपहर के समय कार्य बंद रखना पड़ रहा है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन


त्रिलोकपुर स्थित आयुर्वेदिक औषधालय की आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अदिति शर्मा ने बताया कि दोपहर के समय गर्म लहर का प्रकोप अधिक रहता है। ऐसे में लोगों को पूरी बाजू के कपड़े पहनने, अधिक मात्रा में पानी पीने और धूप में निकलने से बचने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गर्मी से बचाव के लिए नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी और रसीले फलों का सेवन लाभदायक है। वहीं तली-भुनी और बासी खाद्य वस्तुओं से परहेज करना चाहिए। उचित खानपान और सावधानी अपनाकर ही गर्म लहर के प्रभाव से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय राघव ने बताया कि स्कूलों का समय परिवर्तन जिला प्रशासन के अधिकार में है। प्रभावित क्षेत्र के स्कूल प्रशासन को स्थिति से अवगत करवाकर समय परिवर्तन की अनुमति के लिए आग्रह कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें