फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजा परीक्षित के मोक्ष का प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। ग्राम मोहतू में सात दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का वीरवार को समापन हो गया। कथा व्यास अनिल शौनक ने राजा परीक्षित और शुकदेव महाराज के संवाद का मार्मिक वर्णन करते हुए मोक्ष प्राप्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम का स्मरण और श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर परम धाम की ओर ले जाता है। कथा के दौरान पोंडरक वध, जरासंध और शिशुपाल उद्धार, सुदामा चरित्र, भृगु वृत्तांत, भगवान श्रीकृष्ण के स्वधाम गमन, उद्धव प्रसंग और परीक्षित उद्धार का वर्णन किया गया। भजन गायक राकेश और मुकेश ने नाथ जाओ चले द्वारिका को, इस नगर में गुजारा नहीं है और चले जाएंगे हम बिहारी जी, सुन लो अर्ज हमारी, तेरा दर तो हकीकत में दुखियों का सहारा है जैसे भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। समापन अवसर पर पंडिताईक परिवार ने विधिवत हवन यज्ञ और पूर्णाहुति में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें