फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रेड रिबन क्लब ने एचआईवी एवं एड्स पर किया जागरूक

विज्ञापन
पांवटा कॉलेज रेड रिब्बन क्लब एडस पर जागरुकता रैली निकालते हुए: संवाद
विज्ञापन
रेड रिबन क्लब ने एचआईवी एवं एड्स पर किया जागरूक
विज्ञापन

कॉलेज के विद्यार्थियों को एड्स के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में रेड रिबन क्लब की ओर से एचआईवी एवं एड्स पर जागरुकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य विभव कुमार शुक्ला की ओर से की गई।
क्लब की संयोजिका प्रो. धनमंती कंडासी की ओर से सभी का औपचारिक स्वागत किया। एड्स बीमारी एवं इससे बचाव के तरीके भी बताए गए। विद्यार्थियों को एड्स के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके उपरांत क्लब के सचिव माधव तोमर ने रेड रिबन क्लब के द्वारा पिछले वर्ष करवाई गई गतिविधियों के बारे में प्रस्तुति के माध्यम से बताया।
विज्ञापन

क्लब की अध्यक्ष आयुषी एवं सह अध्यक्ष शिवानी तथा सहसचिव काव्यांजलि ने प्रस्तुति के माध्यम से एचआईवी एवं एड्स बीमारी विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इसमें इस बीमारी के लक्षणों, कारणों तथा बचाव के तरीकों, बीमारी से जुड़े मिथकों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को एड्स हेल्पलाइन नंबर 1097 के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान रेड रिबन क्लब के सदस्य प्रो. तनु चंदेल, प्रो. प्रतिभा चौधरी तथा लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें