संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल नाहन में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के बैनर तले मेरा युवा भारत की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान हिंदी पखवाड़े पर निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा के शिवम ने पहला, नौवीं कक्षा की सानवी चौहान ने दूसरा और सातवीं कक्षा के केशव चौहान ने तीसरा स्थान अर्जित किया। निबंध लेखन में सातवीं कक्षा की मानवी ने पहला, आठवीं कक्षा की अनन्या धीमान ने दूसरा और इसी कक्षा की राधिका ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
इस अवसर पर मेरा युवा भारत के प्रतिनिधि सुरेंद्र शर्मा ने हिंदी के महत्व पर अपने विचार रखे और छात्रों को दैनिक जीवन में हिंदी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य कुंदन ठाकुर और स्टाफ उपस्थित रहा। निर्णायक मंडल में सपना, पूजा ठाकुर और अंकित शर्मा शामिल रहे।
संवाद