फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सात शिक्षकों सहित 22 और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में त्योहारी सीजन में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को जिले में 22 और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव आए लोगों में सात शिक्षक भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव आए सभी लोगों को आइसोलेट कर दिया है। उधर, राहत की खबर यह है कि जिले में पहले से संक्रमित चल रहे छह लोगों ने कोरोना से जंग भी जीत ली है। जिला में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 109 पहुंच गई है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में कुल 622 सैंपलों की जांच की गई। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में आरटीपीसीआर के तहत 574 सैंपलों की जांच की गई। इनमें मंगलवार को शेष रहे 35 सैंपल भी शामिल है। इनमें से 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि रेपिड एंटीजन टेस्ट में लिए गए 83 सैंपलों में से छह की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि पॉजिटिव आए लोगों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामनीवाला से पांच और राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में दो शिक्षक भी पॉजिटिव निकले हैं। इसके अलावा कालसर, बीओ कार्यालय सराहां, खून गांव, सुरला, बीडीओ कार्यालय पच्छाद में भी संक्रमण के मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि छह लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें