आयुष अस्पताल नाहन में विदेश से आए एक युवक का कोरोना टेस्ट लेते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। कोरोना संक्रमण के तीसरे वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर जिला सिरमौर का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग विदेशों से जिले में आने वाले लोगों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। जो भी व्यक्ति विदेश से यहां आ रहा है, उसके आरटीपीआर लैब में कोरोना टेस्ट और उन्हें होम क्वारंटीन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार नाहन और इसके आसपास के क्षेत्रों में बीते कुछ दिन में आठ लोग विदेशों से पहुंचे हैं। विभाग की ओर से टेस्ट लेकर उन्हें होम क्वारंटीन किया जा रहा है।
खंड स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक रिया शर्मा ने बताया कि अभी तक आठ लोग विदेशों से लौटकर नाहन आए हैं। इन्हें नाहन आयुष अस्पताल बुलाया जा रहा है, जहां उनका कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कोविशील्ड के लिए भी लोगों को कॉल की जा रही है।