फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते पकड़े 5 ट्रैक्टर संचालकों से वसूला 50 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरुवाला थाना प्रभारी की टीम ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। छापामारी के दौरान गिरि नदी किनारे 5 ट्रैक्टर पकड़े गए।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने इनमें भरी रेत-बजरी के एम फॉर्म चालकों से मांगे लेकिन खनन सामग्री से संबंधित कोई एम-फॉर्म और दस्तावेज नहीं दिखाने पर खनन अधिनियमों के तहत कार्रवाई की गई। सभी ट्रैक्टर संचालकों को 10-10 हजार जुर्माना किया गया।
डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करते पकड़े 5 ट्रैक्टरों के संचालकों से 50 हजार जुर्माना राशि वसूली गई है। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें