फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक इकाइयों में काम कर रहे कामगारों की सैंपलिंग शुरू

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। सिरमौर में दिनों दिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते स्वास्थ्य विभाग ने औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में चौकसी बढ़ा दी है। बता दें कि जिला सिरमौर के दो प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र दो अन्य राज्यों की सीमा से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

एक तरफ जहां कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र हरियाणा की सीमा पर स्थित है तो दूसरी ओर औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब उत्तराखंड की सीमा से सटा हुआ है। लिहाजा अन्य राज्यों के साथ सटे होने के कारण हर पहलू से दोनों औद्योगिक क्षेत्र संवेदनशील माने जाते हैं।
बहरहाल, कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कामगारों और अन्य लोगों की सैंपलिंग शुरू कर दी है। एक ओर जहां विभाग इस मिशन पर तेजी से काम कर रहा है वहीं दूसरी ओर विभाग लोगों से अपील भी कर रहा है कि जांच के लिए आगे आएं ताकि समय रहते उनको उपचार मिल सके।
विज्ञापन

इस मामले को आम जनता गंभीरता से ले और विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन भी करे। मास्क के प्रयोग को जारी रखें और सामाजिक दूरी को संतुलित रखें। लापरवाही या ढील बरतने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गौरतलब रहे कि दो राज्यों की सीमा होने के कारण कालाअंब में लोगों की आवाजाही बहुत अधिक रहती है। ऐसे हालात में विभाग को स्थिति पर नियंत्रण रखना दुश्वारियों भरा है।
दूसरी ओर कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं जिसमें दुकानों के खुलने व बंद करने का समय निर्धारित किया गया है और रात्रि कर्फ्यू भी लगाया गया है।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिषा अग्रवाल ने बताया कि कालाअंब के सभी औद्योगिक इकाइयों की सैंपलिंग तेजी से की जा रही है। दूसरे आम जनता के लिए भी सैंपलिंग की व्यवस्था की गई है। लोगों से अपील की जा रही है कि छिपे नहीं जांच के लिए सामने आएं ताकि समय पर कारगर उपचार हो सके। उन्होंने बताया कि यदि किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है तो उसको परिस्थिति के अनुसार आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें