राजगढ़(सिरमौर)। राजगढ़ में आयोजित हुए तीन दिवसीय बैसाखी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या हिमाचल पुलिस बैंड हारमनी ऑफ द पाइंस के नाम रही। इससे जुड़े कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हिमाचल पुलिस बैंड ने ये मेरा इंडिया-आई लव माई इंडिया, लागा ढोलो रा ढमाका और कोई मिल गया गानों पर लोगों का मनोरंजन किया। इसके अलावा राजीव राजा और तनुजा चौहान ने भी अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
राजीव राजा ने तलवारों पे सर वार दिए अंगारों में जिस्म जलाया है, भरी बरसात में पी लेने दो और तनुजा चौहान ने ये मेरा दिल प्यार का दिवाना, बेलुए बुरा आया जमाना आदि गीतों और नाटियों से खूब रंग जमाया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में रियल एस्टेट नियामक प्राधिकारण हिमाचल प्रदेश के सदस्य बीसी बडालिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि राजकुमार सूद विशेष अतिथि रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने मेला समिति की ओर से प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया।
इससे पहले पूर्व अध्यक्ष मेला कमेटी और एसडीएम राजगढ़ यादविंद्र पॉल ने मुख्य अतिथि बीसी बडालिया और विशेष अतिथि राजकुमार सूद का स्वागत करते हुए शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम दौरान लोक संपर्क विभाग के नाट्य निरीक्षक मनोज भारद्वाज ने बेहतरीन मंच संचालन का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर तहसीलदार उमेश शर्मा, नायब तहसीलदार दया नंद शर्मा और सेवानिवृत्त जिला लोक संपर्क अधिकारी बीआर चौहान आदि मौजूद रहे।