हरिपुरधार(सिरमौर)। लोई गांव दी खुमली ठाटी, तापदी लागी हाटी की माटी.., गाने से रातों रात स्टार बने 10 वर्षीय बाल कलाकार गौरव ठाकुर हरिपुरधार मेले में अपनी प्रस्तुति देंगे। मेले के आखिरी दिन 5 मई को वह अपनी प्रस्तुति देंगे।
इसके अलावा राजगढ़ के चूड़ेश्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक मंडल मेले में जालग हाटी संस्कृति की झलक पेश करेंगे। मेला कमेटी ने मेले में प्रदेश के कई नामी लोक गायकों को आमंत्रित किया है। रविवार को मेला कमेटी ने मेले का पोस्टर जारी किया।
इसके मुताबिक मेला तीन मई को छड़ी यात्रा के साथ शुरू होगा। मेले का उद्घाटन उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम करेंगे। पांच मई को मेला समिति की ओर से मेले के समापन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आमंत्रित किया गया है।
मेले में खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। मेले में प्रसिद्ध लोक गायक विनोद रांटा, रविंदर वर्मा, धर्मपाल ठाकुर, राजेश मलिक, जेपी शर्मा, हुकमी राम, सुमन सोनी, विमला चौहान, सुलेखा, बरसांटा, रीना ठाकुर, रीना चौहान व बाल कलाकार गौरव ठाकुर प्रस्तुति देंगे। इस दौरान कबड्डी व वॉलीबाल की प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।