फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब, शिलाई समेत जिले में कई जगह हुआ हनुमान चालीसा पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब, शिलाई समेत जिले में कई जगह हुआ हनुमान चालीसा पाठ
विज्ञापन

प्रभु श्रीराम पूजन व आरती उतारी, हनुमान जी की भी हुई जयघोष

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। जनपद के पांवटा साहिब और शिलाई के विभिन्न क्षेत्रों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम व हनुमान की आरती उतारी गई। कार्यक्रम में जय श्रीराम के खूब जयकारे गुंजने से माहौल भक्तिमय हो गया।
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजक राज किशोर त्यागी, पदम गर्ग, यशोदा बाली, हरीश गर्ग, मामचंद शर्मा व रामकिशन शर्मा ने बताया कि मंगलवार को शंख ध्वनी से कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके बाद भगवान श्रीराम पूजन व आरती की गई। विभिन्न स्थलों पर शाम चार बजे से कार्यक्रम शुरू हुए। भक्तों ने संगठित होकर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक संख्या में प्रभु श्री रामजी की आस्था से जोड़ना रहा है। पिछले काफी समय से हनुमान जी की भक्ति तथा आस्था से भक्त जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम व हनुमान की आरती उतारी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित हुआ। इसमें श्री गीता भवन मंदिर, मुख्य बाजार, पांवटा साहिब, श्री विश्वकर्मा मंदिर, खेड़ा मंदिर जामनीवाला रोड बद्रीपुर, वार्ड-3 आदर्श कॉलोनी पांवटा साहिब, वार्ड-4, हरिओम कॉलोनी पांवटा साहिब, गौदसद सती बाग एवं गुरुजी आश्रम खादरी, ददाहू, चूूड़ेश्वर महाराज मंदिर चौकी, हनुमान मंदिर, श्री हनुमान मंदिर सराहं, गायत्री आश्रम रेणुका जी ददाहू, श्री शिरगुल महाराज मंदिर शालना कमरऊ शामिल हैं। मंगलवार को संयुक्त हनुमान चालीसा पाठ में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया।
संवाद
..,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें