फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: देश और प्रदेश में अमन-शांति के लिए उठे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलाना अब्दुल रऊफ की अगुवाई में अदा की गई नमाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिले में ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नाहन में मुस्लिम समुदाय ने ईदगाह ग्राउंड में नमाज अदा की। ईद की नमाज जामा मस्जिद के मौलाना अब्दुल रऊफ की अगुवाई में अदा की गई। इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद, कैप्टन सलीम अहमद समेत समुदाय के लोग मौजूद रहे।

जामा मस्जिद कच्चा टैंक के मौलाना अब्दुल रऊफ ने ईद उल अजहा की मुबारकवाद देते हुए कहा कि ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की गई। प्रदेश और देश की अमन शांति के लिए दुआ मांगी गई। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए आज का दिन पवित्र कुर्बानी का दिन माना जाता है। आज का दिन नबी हजरत इब्राहिम और उनके बेटे की याद में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजुमन इस्लामिया कमेटी नाहन के अध्यक्ष बॉबी अहमद ने कहा कि आज का दिन मुस्लिम समुदाय के लिए इबादत का दिन है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि यह त्योहार अपने घरों में अपने परिवार के साथ हर्ष उल्लास के साथ मनाएं। कुर्बानी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर न करें ताकि किसी की भावनाओं को कोई ठेस न पहुंचे और समुदाय को बदनाम न होना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें