फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी डिपुओं में तीन सप्ताह से नहीं मिल रही दालें

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। खाद्य आपूर्ति निगम के अंतर्गत आने वाले 30 सरकारी डिपुओं में दालों का कोटा नहीं पहुंचा है। अगस्त महीना खत्म होने को है लेकिन दालें अभी तक नहीं पहुंची। इस वजह से 30 डिपुओं के अंतर्गत आने वाले सैकड़ों परिवारों को महंगी कीमत पर बाजार से दालें खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के करीब 70 फीसदी से अधिक उपभोक्ताओं को तीनों दालों की आपूर्ति नहीं की गई है जिससे उन्हें बाजार का रुख करना पड़ रहा है। बाजार में दालों की कीमत अधिक होने से उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। दालों का कोटा नहीं होने से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते उपभोक्ताओं को तीनों तरह की दालों से वंचित होना पड़ रहा है। उपभोक्ता सरकारी डिपो के चक्कर लगा कर थक चुके हैं लेकिन अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में भी दालों की आपूर्ति नहीं हो पाई। इस कारण उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।
उपभोक्ता आशा शर्मा, सीमा देवी, कल्याण सिंह, सुखचैन, सुमनलता, दिलीप, कमलेश कुमार, उमा देवी और रामसिंह आदि ने बताया कि सरकारी डिपो में दालों के दाम बढ़ाए जाने के बावजूद भी अगस्त माह में दालों की आपूर्ति नहीं की गई। उपभोक्ता सरकारी डिपुओं के चक्कर लगाकर थक चुके हैं उन्हें बाजार से दालें खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

उधर, खाद्य एवं आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि दालों की सप्लाई आर्डर में हुए विलंब के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। दालों का कोटा अभी तक गोदाम में भी नहीं पहुंचा है। इसी सप्ताह के बीच दालों को सभी डिपुओं तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें