फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के दामों में प्रदेश सरकार ने की ऐतिहासिक बढ़ोतरी : सुंदर सिंह

विज्ञापन
दुग्ध प्रसंघ के पूर्व निदेशक सुंदर सिंह ठाकुर।
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

-दुग्ध उत्पादकों की आर्थिकी होगी मजबूत

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। प्रदेश सरकार की ओर से बजट में दूध के दामों में की गई ऐतिहासिक बढ़ोतरी से किसानों और दूध उत्पादकों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। यह बात दुग्ध प्रसंघ के पूर्व निदेशक सुंदर सिंह ठाकुर ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने पहले भी दूध के दामों में बढ़ोतरी की थी, लेकिन इस बार की गई वृद्धि अपने आप में एक मिसाल है।

सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार ने बजट में भैंस के दूध का खरीद मूल्य 61 रुपये से बढ़ाकर 71 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि गाय के दूध का दाम 51 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार एक साथ दस रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है, जो दूध उत्पादकों के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस फैसले से न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी पहले से अधिक मजबूत होगी।
विज्ञापन


सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और अधिक लोग दुग्ध उत्पादन की ओर आकर्षित होंगे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें