फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई में छाई छात्राएं,

Sat, 28 May 2016 11:07 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सीबीएसई दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। जनपद सिरमौर के विभिन्न स्कूलों में घोषित परिणाम में छात्राओं का दबदबा रहा। जबकि छात्र भी पीछे नहीं रहे। कहीं पर छात्रों ने बाजी मारी तो कहीं छात्राओं ने। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विभिन्न स्कूलों में जश्न मनाया गया। 10 सीजीपीए अंक हासिल करने वाले बच्चों को जहां शिक्षकों ने मिठाइयां खिलाई, वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों को मुंह मीठा किया।

जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में विद्यालय के 74 छात्रों ने भाग लिया जिसमें 06 छात्र 10 सीजीपीए लेकर उत्तीर्ण हुए। इनमें रितिका राजगढ़, शिवानी पांवटा साहिब, सौरभ पच्छाद, अंकिता कश्यप राजगढ़, आईना कश्यप पच्छाद शामिल हैं। 09 ग्रेड प्वाइंट से अधिक लेने वाले छात्र 23, 08 ग्रेड प्वाइंट से अधिक लेने वाले छात्रों की संख्या 29 है । छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह, उपप्रधानाचार्य प्रेम लता बौंडियाल ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अन्य स्कूलों के कई छात्रों ने बेहतर अंक प्राप्त किए हैं। होली हार्ट पब्लिक स्कूल की छात्रा इशिता भंडारी ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। इशिता ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने अध्यापकों सहित अपने माता-पिता को दिया है। इशिता भंडारी ने बताया कि वो मेडिकल क्षेत्र में जाकर नाम कमाना चाहती है। डीएवी स्कूल नाहन के राघव बंसल ने भी 10सीजीपीए हासिल किया है। उनके पिता रोहित बंसल ने बताया कि उसे अपने बेटे की सफलता पर नाज है। राघव ने बताया कि वह हर रोज चार से पांच घंटे पढ़ाई करते थे।
उधर, आर्मी स्कूल के वत्सल अग्रवाल ने भी दस सीजीपीए अंक हासिल किए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें