फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 15 वर्षीय नाबालिग लापता, परिजनों ने यूपी निवासी युवक पर जताया संदेह

विज्ञापन
विज्ञापन
-बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक पर नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला ने पांवटा साहिब पुलिस थाने में शिकायत दी है कि 15 वर्षीय बेटी 17 मई से घर से लापता है। परिजनों के मुताबिक बेटी के लापता होने के बाद एक बार फोन आया था, लेकिन उसके बाद वह नंबर बंद आ रहा है। जिस नंबर से फोन आया था, उसी नंबर के आधार पर परिजनों को एक युवक पर शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अश्वनी निवासी मेसांही नौवासंता, डाकघर बैठार, अचंलगज, जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। परिजनों का आरोप है कि अश्वनी ही उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया है।
एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें