फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: क्यारी में गैस सिलिंडर को लेकर मारामारी, दो महीने से सप्लाई ठप

Thu, 14 Sep 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क खुलने के बाद भी नहीं हो रही गैस सिलिंडरों की आपूर्ति, लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ग्राम पंचायत क्यारी में गैस सिलिंडरों की आपूर्ति न होने से मारामारी मची हुई है। इस पंचायत में दो महीने से गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके चलते पंचायत के दर्जनों परिवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या को लेकर क्यारी पंचायत का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को उपायुक्त सिरमौर से मिला और पंचायत में गैस की आपूर्ति सुचारु करवाने का आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व जिला परिषद सदस्य रघुवीर ठाकुर और अन्य लोगों ने बताया कि बारिश के चलते सड़क अवरुद्ध थी। ऐसे में गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। अब सड़क को बहाल कर दिया गया है, बावजूद इसके अभी तक गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की ओर से कई मर्तबा संबंधित विभाग को फोन पर सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। उन्होंने बताया कि पंचायत में 100 से अधिक गैस कनेक्शन हैं। इसके अलावा पांच प्राथमिक और एक मिडिल स्कूल को गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने डीएफएससी को शिकायत प्रेषित करके उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रतिनिधिमंडल में रतन सिंह, देवराज, यशपाल शर्मा, राजेंद्र सिंह, रोहित पाल, नरेंद्र सिंह, रमेश कुमार, कुलवंत, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें