फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में गाजे-बाजे के साथ शहर के भ्रमण पर निकलेंगे गजानन

विज्ञापन
अमिल अग्रवाल उर्फ बिल्ला।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

नाहन में गाजे-बाजे के साथ शहर के भ्रमण पर निकलेंगे गजानन
26 अगस्त को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, चार दिन चलेगा गणेश उत्सव
बिना चंदे के आपसी सहयोग से नवयुवक मंडल आयोजित कर रहा कार्यक्रम
तैयारियां पूरीं, महिला मंडल और नामचीन गायक पेश करेंगे भजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में 26 अगस्त को भगवान श्री गणेश गाजे बाजे के साथ शहर के भ्रमण पर निकलेंगे। इसी के साथ पूरा शहर चार दिन तक गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजेगा। नवयुवक मंडल नाहन भव्य गणेश उत्सव का आयोजन कर रहा है, जो कि चार दिन तक चलेगा। खास बात यह है कि नवयुवक मंडल लोगों से इस धार्मिक कार्यक्रम के लिए किसी तरह का चंदा एकत्रित नहीं कर रहा है। इसका आयोजन आपसी सहयोग से किया जा रहा है।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर नवयुवक मंडल नाहन की एक बैठक नाहन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता प्रधान अमिल अग्रवाल उर्फ बिल्ला ने की। बैठक में शहर में गणेश उत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में यह आयोजन 26 से 29 अगस्त तक करवाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद सदस्यों को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

नवयुवक मंडल नाहन के प्रधान अमिल अग्रवाल उर्फ बिल्ला, अजय बंसल, अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू, अनिल गुप्ता, संजय अग्रवाल, राजन बंसल, नीरज जैन, सतीश सिंगला, प्रदीप विज, संजीव कश्यप, बुद्धि बल्लव, दीपक चौधरी, संजय शर्मा, सुधीर अग्रवाल, दिनेश शर्मा व जितेश शर्मा ने बताया कि 26 अगस्त को शहर में गाजे बाजे के साथ गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सुबह 11 बजे गोविंदगढ़ मोहल्ले से शुरू होगी, जो कच्चा टैंक, छोटा चौक, बड़ा चौक, गुन्नुघाट, मालरोड से होती हुई हिंदू आश्रम तक पहुंचेगी। इस दौरान विशेष तौर पर बुलाए गए म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा में शामिल रहेंगे।
अगले दिन 27 अगस्त को सुबह 11 बजे पूजा-अर्चना के बाद हिंदू आश्रम मेें गणपति महाराज को स्थापित किया जाएगा। इसके बाद भक्त उनके दर्शन कर पाएंगे। शाम को पांच बजे से भजन मंडली गणेश भगवान की स्तुति व गुणगान करेगी।
विज्ञापन

आयोजन स्थल हिंदू आश्रम में 28 अगस्त को सुबह 11 बजे रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। देर शाम 5 बजे से 10 बजे तक भजन संध्या होगी। अंतिम दिन 29 अगस्त को सुबह 11 बजे भगवान गणेश की मूर्ति को हिंदू आश्रम से श्री पांवटा साहिब स्थित यमुना जी में विसर्जित के लिए ले जाया जाएगा। इस मौके पर शहर की परिक्रमा भी होगी।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें