फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जानलेवा हमला करने पर दो भाइयों को 5-5 साल का कठोर कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा हमला करने पर दो भाइयों को 5-5 साल का कठोर कारावास
विज्ञापन

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नाहन गौरव महाजन की अदालत ने सुनाई सजा
28 मई 2017 का मामला, आरोपियों ने छुरे से व्यक्ति की गर्दन पर किया था हमला
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नाहन गौरव महाजन की अदालत ने खुखरी नुमा छुरे से गर्दन पर जानलेवा वार करने के मामले में दोषी दो सगे भाइयों को 5-5 साल के कठोर कारावास तथा जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।

सहायक जिला न्यायवादी रूमीन्द्र बैंस ने बताया कि 28 मई 2017 को दोषी अनिल कुमार शराब के नशे में गांव सर्वा में मौजूद था तो उसने अजय भगनाल से उसकी मोटर साइकिल मांगी। उसके इनकार करने पर अनिल गाली गलोच करने लगा। इस पर अजय भगनाल ने अनिल के भाई अश्वनी को फोन किया कि अनिल को वहां से ले जाए और वह खुद अपने चचेरे भाई अरुण के घर चला गया।
विज्ञापन


समय करीब 9 बजे रात को अश्वनी कुमार अरुण की रसोई मैं अजय से बात करने के बहाने बात करने आया और उसे पकड़ कर बाहर ले गया। बाहर पहुंचते ही वहां पहले से छुपे अनिल कुमार ने खुखरी नुमा छुरे से अजय भगनाल की गर्दन पर जानलेवा वार किया तथा दोनों भाई वहां से भाग गए। इस जानलेवा हमले की वजह से अजय भगनाल बोलने में असमर्थ हो गया है। मौजूदा मामले की तफतीश मुख्य आरक्षी एएसआई रोशन लाल ने अमल में लाई।

तफतीश पूरी होने पर आरोपीगण के खिलाफ आरोप-पत्र अदालत में पेश किया गया तथा गवाहों के बयान तथा साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोषी अनिल कुमार पुत्र श्री मति गीता निवासी गांव कुमहारला, डाक घर टपरोली, तहसील राजगढ़ को धारा 307, 324 और 504 आईपीसी के तहत कुल 5 वर्ष का कठोर कारावास और कुल 20,000 रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई।
विज्ञापन

इसके साथ ही उसके भाई दोषी अश्वनी कुमार को धारा 307 और 324 आईपीसी के तहत कुल 5 वर्ष का कठोर कारावास और कुल 15,000 रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई।

सहायक जिला न्यायवादी ने बतलाया कि जुर्माना अदा न करने की सूरत में अदालत ने दोषियों को अतिरिक्त कारावास भुगतने की भी सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें