फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में लगी आग में मवेशी झुलसा

विज्ञापन
राजगढ़ के नाणू बगोडिया गांव में जली पशुशाला से उठता धुआं। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ विकास खंड के नाणू बगोडिया में गोशाला में आग लगने से एक मवेशी बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों ने गोशाला में बंधे अन्य पशुओं को तो बचा लिया लेकिन गोशाला में रखी लाखों की इमारती लकड़ी और साथ रखा सूखा चारा जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

मिल्क फेडरेशन के पूर्व निदेशक मियां सूंदर सिह ने बताया कि प्रदीप कुमार व संदीप कुमार की गोशाला में अचानक आग लग गई। गोशाला में आठ मवेशी बंधे थे, जिन्हें लोगों ने बाहर निकाला। इस दौरान एक गाय बुरी तरह झुलस गई। लोगों के अनुसार आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तहसील राजगढ़ कपिल तोमर ने बताया कि संबंधित क्षेत्र का पटवारी की ओर से नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रभावित परिवार को नियमानुसार राहत राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें