फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंदपुर दवा इकाई में आग, लाखों का नुकसान

Tue, 01 Dec 2015 11:45 PM IST
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर की एक दवा इकाई में आगजनी से लाखों की क्षति हुई है। आगजनी का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। इकाई कर्मचारियों ने फायर स्टेशन में सूचना देने के बाद आग बुझानी शुरू कर दी। इस दौरान 3 कर्मियों को तेज धुआं लगा। इनको सांस लेने मे दिक्कत हुई। इनको अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया।
विज्ञापन

 
मिली जानकारी अनुसार इसी वर्ष शुरू हुई फार्मा फोर्स गोंदपुर इकाई में अचानक धुआं उठने लगा। एयर हैंडलिंग यूनिट (एएचयू) में काफी धुआं फैल गया। एएचयू फिल्टर, एपोक्सी, प्री-फील्टर, फाइन व हिपा फिल्टर को आग से क्षति पहुंची। सायरन बजाकर दवा इकाई से कर्मचारियों व कामगारों को बाहर निकाला। फायर स्टेशन पातलियां मालवा में सूचना दी गई। प्रशिक्षित दर्जनों कर्मचारियों तथा कामगारों ने खुद आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कर्मियों की मुस्तैदी से फायर स्टेशन टीम के पहुंचने तक आग को आगे फैलने से रोका। 

अग्निशमन केंद्र पांवटा से फायर ऑफिसर चरनजीत सिंह, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, मेहर सिंह व कंवर सिंह की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


 आग बुझाने के दौरान धुआं लगने से 3 कर्मियों अजीत (36), मान सिंह (32) व साहिल (28) को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इनको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इकाई के निदेशक बीडी त्यागी ने कहा कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। इससे, दवा इकाई के एएचयू यूनिट में काफी क्षति हुई है।  
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें