फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बच्चे के हृदय ऑपरेशन के लिए दी आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन ने बच्चे के हृदय ऑपरेशन के लिए आर्थिक सहायता दी है। क्लब के अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि बच्चा हृदय में ब्लॉकेज की बीमारी से पीड़ित है। चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। बच्चे के पिता पेशे से मिस्त्री हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण इलाज का खर्च उठाना कठिन हो रहा था।
विज्ञापन

बच्चे का उपचार आर्टेमिस अस्पताल, गुरुग्राम में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसे लाइफटाइम स्टेंट डाला जाना है, जिसका खर्च काफी अधिक है। उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से रोटरी क्लब नाहन को सहायता के लिए आवेदन किया। रोटरी क्लब नाहन ने बच्चे के उपचार के लिए 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने व्यक्तिगत रूप से 11,000 रुपये की सहायता राशि दी। इसके अतिरिक्त आरटीओ सिरमौर एवं रोटरी क्लब संगिनी नाहन की अध्यक्ष सोना चंदेल ने भी 15,000 रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें