टोकियो में फिल्म उत्सव के साथ निश्चय अभियान की शुरूआत
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टोकियो में भारत स्काउट एंड गाइडज एसोसिएशन के मादक द्रव्य पदार्थ जागरुकता अभियान निश्चय का शुभारंभ फिल्म उत्सव के साथ हुआ।
इस दौरान प्रेरक वक्ता के रूप में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) सिरमौर की प्रो. डाॅ. अद्वैतया ने हिस्सा लिया। पहले दिन बच्चों को फिल्म चिट्टा दिखाई गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव अत्री ने बच्चों को मादक द्रव्य पदार्थों की हानियों की लत लगने के कारण बताए।
साथ ही भारत स्काउट एंड गाइड के ड्रग जागरुकता मिशन निश्चय की जानकारी भी दी। इस दौरान मिशन निश्चय के अन्य सदस्य डिग्री काॅलेज पांवटा व नाहन के रोवर रेंजर अजय, प्रवेशिका व नूतन आदि भी उपस्थित रहे।