फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: किसानों को आधुनिक खेती की बताई तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीएआर स्थापना दिवस पर कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

नैनो उर्वरकों के इस्तेमाल का बताया तरीका
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के स्थापना दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) धौलाकुआं में इफको के सहयोग से किसान परिचर्चा और कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक खेती और उन्नत उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में इफको के हिमाचल प्रदेश प्रमुख डॉ. सुधीर सिंह कटियार, वरिष्ठ प्रबंधक पवन कुमार सारस्वत और फील्ड ऑफिसर रोहित शर्मा ने किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, सागरिका तथा घुलनशील उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संतुलित मात्रा में इन उत्पादों के प्रयोग से फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ खेती की लागत भी कम की जा सकती है। इस दौरान किसानों को इफको के उन्नत कृषि उत्पाद भी बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. पंकज मित्तल ने बताया कि आईसीएआर के स्थापना दिवस पर हर पल-हर डगर, किसानों का हमसफर अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजित किया। इसका उद्देश्य किसानों तक केंद्र सरकार की कृषि योजनाओं, अनुसंधान आधारित नई तकनीकों और आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय धौलाकुआं में विकसित नई कृषि तकनीकों और नवाचारों की जानकारी भी किसानों के साथ साझा की। डॉ. मित्तल ने कहा कि बदलते कृषि परिदृश्य में आधुनिक तकनीकों और अनुसंधान आधारित खेती अपनाकर ही किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं और कृषि को अधिक लाभकारी बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें