फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लावारिस कुत्तों और बंदरों की बढ़ती संख्या पर जताई चिंता

Fri, 06 Nov 2026 04:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
सराहां में बैठक के बाद पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य। -संवाद
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की सराहां यूनिट की मासिक बैठक बुधवार को संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता यूनिट अध्यक्ष नरेश दत्त शर्मा ने की। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 16 नवंबर को सराहां में प्रस्तावित जिला स्तरीय बैठक के आयोजन और तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में सराहां कस्बे में लावारिस कुत्तों और बंदरों की लगातार बढ़ती संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों ने समस्या के समाधान के लिए उपमंडलाधिकारी (नागरिक) पच्छाद को ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव पारित किया, ताकि स्थानीय लोगों को इस परेशानी से त्वरित राहत मिल सके।
बैठक की विस्तृत जानकारी यूनिट अध्यक्ष नरेश दत्त शर्मा और महासचिव प्रमोद गौतम ने दी। इसमें सुरेंद्र शर्मा, नरेश जस्सल, चंद्रमोहन कैन्थ, ओम दत्त, राजेंद्र शर्मा, सुरेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, देवराज चौहान, नरवीर शर्मा, मनमोहन सिंह, सोम दत्त शर्मा, बाबूराम कश्यप, राम सिंह शास्त्री, जगत राम शर्मा और जगमोहन सिंह वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें