फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों ने प्रशिक्षुओं की मदद से तैयार किया दिवाली का सामान

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में वीरवार को चार दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी में दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास, लगन और हौसलों की झलक दिखी। प्रदर्शनी का शुभारंभ कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर ने किया। आस्था के मुख्य समन्वयक आशुतोष गुप्ता, सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, डीएड कॉलेज की प्रधानाचार्य रूचि कोटिया, सह समन्वयक कर्म सिंह, आस्था स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

शिक्षिका शैलजा सैनी और मोमिना के नेतृत्व में डीएड प्रशिक्षुओं के सहयोग से दिव्यांग बच्चों की ओर से तैयार की गई दिवाली का सामान प्रदर्शित किया गया। इनमें मोमबत्ती, पेंटिंग्स, सजावटी वस्तुएं, मोम के दीये, फ्लावर पोट्स, टी कोस्टर, गुलदस्ते और दिवाली उपहार शामिल रहे। प्रदर्शनी के दौरान नेपाल से आए युवाओं ने कार्यक्रम पेश किया। युवा सुरेंद्र बिष्ट जहां गिटार के साथ हिंदी गाने गाते हुए दिखे, वहीं उनके 11 साल के भाई गोबिंद बिष्ट ने क्लैप बाॅक्स पर उनका बखूबी साथ निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिव्यांग बच्चों की निर्मित वस्तुएं खरीदें

कांग्रेस प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर ने शहर के लोगों से दिवाली पर आस्था स्कूल के बच्चों की ओर से निर्मित दीयों, मोमबत्तियों और दूसरे सजावटी सामान को खरीदने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें