नाहन में श्रम अधिकारी कार्यालय के बाहर श्रम अधिकारी से मिलने का इंतजार करते मजदूर।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में वाटर कूलर टैंक और डी फ्रिज बनाने वाले वाले एक उद्योग पर कामगारों ने चार माह से वेतन नहीं देने का आरोप लगाया है। इस बाबत कामगारों ने श्रम अधिकारी कार्यालय नाहन में शिकायत सौंपी है।
कामगारों का कहना है कि उन्होंने पहले भी शिकायत दी थी लेकिन उनको न्याय नहीं मिला। नाहन पहुंचे उद्योग के कामगार गुरूप्रीत सिंह, श्रीपाल, संजीव, बिमला, बबलू, संदीप कुमार, अशोक, दीनानाथ, रमन, बलवंत, जोरावर, मंजीत ने कहा कि उनको मार्च माह से जून माह का वेतन नहीं दिया गया है। वह कई बार प्रबंधन से वेतन देने की मांग कर चुके हैं लेकिन वह इस बाबत कोई बात नहीं कर रहा। कामगारों ने श्रम विभाग से उनको जल्द से जल्द वेतन दिलाने की मांग की है।
------------------