फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंध कामगारों की नियुक्ति नियमों के आधार पर : संघ

Mon, 01 Feb 2016 06:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिरोजा व तारपीन कारखाना मजदूर संघ की बैठक सोमवार को संघ के प्रधान कंवर निर्भय सिंह की अगुवाई में आयोजित की गई। इस दौरान वर्ष 2015 में भर्ती किए गए अकुशल अनुबंध कामगारों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अवगत कराया गया कि भर्ती प्रक्रिया को वन निगम की ओर से वर्ष 2012 में आरंभ करवाया गया था।
विज्ञापन



 इस दौरान अभ्यर्थियों के शारीरिक मापदंड नियमों के अनुसार पूरे करवाए गए लेकिन बाद में विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता के कारण उक्त भर्ती प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जा सका।
संघ ने कहा कि बाद में फरवरी 2015 में नियमों व दिशा निर्देशों के आधार पर साक्षात्कार लेकर ही कामगारों को भर्ती किया गया।
संघ की ओर से जारी बयान में मजदूर संघ के महासचिव बलबीर सिंह चौहान ने बताया कि उक्त मामले में कुछ लोगों की ओर से भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं जो निराधार तथा बेबुनियाद हैं। बैठक में बाबूराम चौधरी, बलदेव सिंह, नारायण सिंह, रतन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें