फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन पर काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय में बिजली लाइन के मरम्मत कार्य में जुटे विद्युत विभाग के ठेकेदार के एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार सायं विद्युत विभाग कार्यालय एवं पुरानी तहसील के समीप मौजूद ट्रांसफार्मर के साथ वाले खंभे पर काम कर रहा मजदूर अचानक करंट लगने से बेसुध होकर गिर गया।
विज्ञापन

मौजूद अन्य तीन मजदूरों ने उसे संगड़ाह अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बिजली बोर्ड और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सोमवार को दीद गांव के 24 वर्षीय मृतक रतन कुमार का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

.............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें