फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीसी की बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाल करवाने की मांग

विज्ञापन
नाहन में कर्मचारी नेता को मांग पत्र सौंपते चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। राजकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ जिला सिरमौर ने जेसीसी की बैठक में प्राथमिकता के आधार पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करवाने की मांग की है। अपनी इस मांग को लेकर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नाहन में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र बब्बी से मिला।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल राजकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिला प्रधान प्रदीप चौहान, वीरेंद्र चौहान, देविंद्र चौहान, अयूब खान, श्याम लाल, राजेंद्र, कुलदीप ठाकुर, अनिल ने एक मांग पत्र भी उनको सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी नेता को बताया कि सरकार 25 सितंबर को जेसीसी की बैठक आयोजित करने जा रही है जिसमें सबसे पहले मई 2003 के बाद के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाए।
इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने जिला के सभी विभागों में दफ्तरी के पद सृजित करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सेवानिवृत्ति 60 वर्ष करने, दैनिक वेतन भोगी को तीन वर्ष बाद नियमित करने, करूणामूलक आधार पर कम शर्तों के साथ नौकरी देने, बकाया महंगाई भत्ता देने, पाई टाइम कर्मचारी को पांच साल बाद दैनिक वेतन भोगी बनाने, 4-9-14 का लाभ प्रदान करने, करूणामूलक आधार पर लगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को आठवीं पास करने के बाद नियमित करने की मांग भी उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान राजेंद्र बब्बी ने उनके संघ की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर जेसीसी की बैठक में उठाने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें