फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पथ तक शिक्षिकाओं ने लगाई खूब दौड़

विज्ञापन
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत दौड़ लगातीं कन्या स्कूल पांवटा साहिब की शिक्षिकाएं। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब के अध्यापकों ने फिट इंडिया मूवमेंट में भाग लिया जिसके तहत एक अभियान चलाया गया। इस अभियान में अध्यापकों की दौड़ आयोजित की गई। इस दौड़ को प्रधानाचार्य डॉ. दीर्घायु प्रसाद किमोठी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. डीके किमोठी ने बताया कि अध्यापक, विद्यार्थियों के आदर्श में शामिल होते हैं। शिक्षकों को देखकर ही विद्यार्थी और समाज बहुत कुछ सीखता है। यदि अध्यापक फिट और स्वस्थ रहेंगे तभी वो अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं।
फिट इंडिया मूवमेंट दौड़ विद्यालय से होकर लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह और फिर यमुना पथ तक गई। इस दौड़ में अर्चना उप्रेती, रचना गुलेरिया, अर्चना गुप्ता, गुरसंगत कौर, बबिता ठाकुर, निर्मला ठाकुर, प्रतिभा पांडे, दिव्या कपूर, जसविंद्र कौर, मनवीर, रमनप्रीत कौर, रजनी, रेखा शर्मा, ज्योति और शारीरिक अध्यापिका रीता चौधरी समेत स्टाफ सदस्य शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें