फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: समय पर वेतन न मिलने पर भड़के बिजली बोर्ड के आउटसोर्स कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मियों ने नाहन में बोर्ड के अधिशासी अभियंता के समक्ष रखी समस्या, जल्द वेतन की मांग की
विज्ञापन

10 सालों से भी अधिक समय से सेवाएं दे रहे बिल वितरक और मेंटेनेंस कर्मचारी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर में बिजली बोर्ड के अधीन आउटसोर्स आधार पर सेवाएं दे रहे सैकड़ों कर्मियों को हर महीने वेतन के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। हर महीने वेतन समय पर नहीं मिलने के बाद आखिरकार कर्मियों का सब्र टूट गया। बुधवार को कर्मियों ने अपनी समस्या नाहन में बोर्ड के अधिशासी अभियंता के समक्ष रखी। इस दौरान उन्होंने जल्द वेतन भुगतान की मांग की है।
यूनियन के नाहन अध्यक्ष विक्रम के नेतृत्व में भूपेंद्र, सुहेल, बाबू राम, मंगल, विवेक, अनिल, मनोज, सुशील, निधा, रोहिनी सहित अन्य कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें हर महीने समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन में देरी के कारण उन्हें परिवार चलाने, बच्चों की फीस और रोजमर्रा के खर्चों में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऋण आदि की किस्तें जिनकी कटती हैं उन्हें अधिक समस्या हो रही है। समय पर वेतन जारी नहीं होने के कारण किस्त भी समय पर नहीं भरी जा सकती। ऐसे में विलंब शुल्क अलग से पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 86 बिल वितरक और 100 के करीब कर्मचारी मेंटेनेंस के कार्यों में आउटसोर्स पर सेवाएं दे रहे हैं। ये कर्मी दिन-रात बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने में लगे हैं। कर्मियों ने हर महीने के पहले सप्ताह में वेतन जारी किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि एजेंसी द्वारा समय पर बिल पास किए जाएं।
विज्ञापन

उधर, बोर्ड के अधिशासी अभियंता मुकेश सिंह ने कर्मियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को समय पर बिल भेजने को लेकर मौके पर ही निर्देश जारी किए ताकि कर्मियों को समय पर वेतन जारी किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें