फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मोगीनंद में साढ़े चार बीघा जमीन पर बनेगा नया विद्युत सब स्टेशन

विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में चैंबर आफ कामर्स की बैठक की अध्यक्षता करते विधायक अजय सोलंकी। संवाद
विज्ञापन
मोगीनंद में साढ़े चार बीघा जमीन पर बनेगा नया विद्युत सबस्टेशन
विज्ञापन

कालाअंब में चैंबर ऑफ काॅमर्स की बैठक में बोले विधायक सोलंकी

विधायक ने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद में बिजली का नया सबस्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए साढ़े चार बीघा जमीन का चयन कर लिया गया है। इसके बनने से औद्योगिक और आसपास के क्षेत्र को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में चैंबर ऑफ काॅमर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने 220 केवी विद्युत स्टेशन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पावर कटों की समस्या का भी तुरंत समाधान करने के आदेश बिजली बोर्ड को दिए।
विज्ञापन


अजय सोलंकी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की छोटी-छोटी समस्याएं हैं। उन्होंने अधिकारियों से इन समस्याओं को दूर करने के लिए मजबूत इच्छा शक्ति का प्रदर्शन करने को कहा।

सोलंकी ने कहा कि उद्योगों का हमारी आर्थिकी में बड़ा योगदान है। उद्योगों का विस्तार करना वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है। इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

बैठक के दौरान जलशक्ति विभाग ने अवगत कराया कि जोहड़ो से बांकाबाडा-कालाअंब, मोगीनंद औद्योगिक क्षेत्र के लिए 254.71 लाख की परियोजना का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि थोड़े से क्षेत्र में लाइन को चालू करने में कठिनाई आ रही है। इस पर विधायक ने कहा कि वे ग्रामीणों से मिलकर इसके समाधान का प्रयास करेंगे।

चैंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष दीपेन गर्ग ने एजेंडावार मांगों के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि बिजली की आपूर्ति पिछले कई सालों से सुचारू नहीं है और पावर कट की समस्या भी बनी रहती है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की बात कही। इस पर भी विधायक ने जल्द समस्या के समाधान को आश्वस्त किया।
विज्ञापन


इस मौके पर लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष संजय सिंगला, प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी रूपेंद्र ठाकुर, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक साक्षी सती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें