नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में आरोपी रिमांड पर भेजा
पांवटा साहिब। मादक पदार्थ अधिनियम मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 11 अगस्त तक पुलिस रिमांड मिली। इस मामले में पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ करेगी।
बता दें कि पांवटा थाना पुलिस के पीएसआई मनोज कुमार की टीम ने पातलियों के समीप 218 नशीले कैप्सूल व 210 नशीली गोलियां बरामद की थी। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी लवप्रीत उर्फ पंजाबी पुत्र प्रवीण कुमर निवासी चबेंडा देवी, डाकघर काथु नंगल, तहसील मजेठा, जिला अमृतसर (पंजाब) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने आरोपी को मिली पुलिस रिमांड की पुष्टि की है। संवाद